देवरिया, जनवरी 16 -- देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। देवरिया पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश मंटू यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाएं पैर में गोली लगी है। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है। दबोचा गया बदमाश मदनपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उस पर आजमगढ़ पुलिस ने इनाम घोषित किया था। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अपराध पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सुरौली व थाना मदनपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पकड़ी बाजार में शुक्रवार की भोर में संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दिया गया कि ग्राम सुकईपुरा से ठाकुरदेवा पुल की तरफ आने वाली सड़क से बाइक से एक बादमाश आ रहा है। इस सूचना पर थाना सुरौली पुलिस व थाना मदनपुर पुलिस द्वारा दो टीमें...