देवरिया, अक्टूबर 8 -- देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। देवरिया डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कपिलदेव चौधरी ने बताया है कि देवरिया डिपो में संविदा चालक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अक्टूबर से शुरू होगी। वर्तमान में देवरिया डिपो में कुल 55 पद रिक्त हैं। बसों की उपलब्धता के अनुसार पदों की संख्या घटाई या बढ़ाई जा सकती है। संविदा चालकों की भर्ती हेतु विभिन्न स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा। 10 अक्टूबर को प्रतापपुर चौराहा, 13 अक्टूबर को लार ब्लॉक, 15 अक्टूबर को मईल चौराहा तथा 17 अक्टूबर को कपवार चौराहा पर भर्ती शिविर लगाए जाएंगे। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती शिविर में अपने आवश्यक अभिलेखों के साथ उपस्थित हों। अभ्यर्थी के पास भारी वाहन चलाने का कम से कम दो वर्ष पुराना वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.