देवरिया, मई 16 -- देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। शहर के रामलीला मैदान स्थित लुधियाना मार्केट में शुक्रवार की शाम विद्युत शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। भीड़ वाले बाजार में हुई इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की चार गाड़ियों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की घटना में लाखों रुपये का सामान जल कर स्वाहा हो गया। रामलीला मैदान में टिनशेड में शाजिद शेख ने लुधियाना मार्केट के नाम से दुकान खोली है। जिसमें प्लास्टिक के सामान व अन्य सामान बिकते हैं। शाम को लगभग साढ़े चार बजे अचानक विद्युत शॉर्ट सर्किट से आग लग गई और दुकान में रखा सामान धू-धू कर जलने लगा। पूरा मोहल्ला धुएं से भर गया। आग बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर में भी पकड़ ली और वह भी जलने लगा। लोगों की सूचना पर अग्निशमन विभाग की चार गाड़ियां पहुंचीं और आधा घंटे के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.