देवरिया, अक्टूबर 19 -- देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के भगुआ के पासवान टोले में सर्प पकड़ने के लिए गए प्रेमचद्र को रविवार को कोबरा सर्प ने डंस लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। उन्हें पहली बार नहीं, बल्कि 40वीं बार सर्प ने डंसा है। उधर सर्प के डंसने के बावजूद वह सर्प को पकड़ कर डिब्बा में बंद करने से पीछे नहीं हटे। मेडिकल कालेज में सर्प को भी लोग लेकर पहुंचे तो कोबरा सर्प को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। भगुआ के पासवान टोले के रहने वाले रामभजन पासवान के घर में कोबरा सर्प दिखा तो पकड़ने के लिए गौरीबाजार के सिरजम के रहने वाले प्रेमचंद्र को बुलाया गया। वह मौके पर पहुंचे और बांस की सीढ़ी पकड़कर छत से नीचे उतर रहे थे कि तभी कोबरा ने पलटकर उनके हाथ की उंगली पर डस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.