देवरिया, फरवरी 17 -- देवरिया। जनपद की गजलकार व कवियित्री सीमा नयन को प्रतिष्ठित पार्वती मल्ल साहित्य श्री सम्मान से नवाजा जाएगा। उन्हें उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान में 22 फरवरी को सम्मान दिया जाएगा। यह सम्मान साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए दिया जाएगा। कार्यक्रम प्रमुख अमित कुमार मल्ल ने बताया कि देवरिया जनपद से सीमा नयन को सूचना दी गई है। सीमा नयन सुविख्यात गजलकार और कवियित्री हैं। उन्हें कई पुरस्कार और सम्मान मिल चुका है। वह अपने काव्यपाठ के लिए गोल्डेन बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुकी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.