मुजफ्फरपुर, सितम्बर 29 -- देवरियाकोठी। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात नशे की हालत में युवक ने घर में घुसकर महिला से छेड़खानी की। इसी बीच महिला के परिजनों ने देख लिया। शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि रात करीब आठ बजे युवक घर में घुस गया। महिला को नशापान कराया। बेहोशी की हालत में उसके साथ छेड़खानी की। इसी बीच शोर मचाने पर ग्रामीण जुट गए और दोनों को पकड़ लिया। थानेदार ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...