शाहजहांपुर, जनवरी 21 -- रोजा। रोजा थाना क्षेत्र के देवरास गांव में सोमवार देर रात एक युवक का शव नव निर्मित मकान के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर डायल 112 और रोजा पुलिस मौके पर पहुंची। देवरास निवासी भोलेनाथ (करीब 30 वर्ष) गांव में अपनी मां के साथ रहते थे। बताया गया कि उन्होंने अपने ही नव निर्मित मकान के कमरे में छत के कुंडे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार युवक मानसिक अवसाद में था। पुलिस ने रात में ही शव को नीचे उतरवाकर जांच की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर एफएसएल टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। रोजा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल म...