शाहजहांपुर, जनवरी 20 -- रोजा, संवाददाता। रोजा थाना क्षेत्र के देवरास गांव में सोमवार देर रात एक युवक का शव उसके नव निर्मित मकान के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलने पर रोजा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर जांच पड़ताल की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक की पहचान देवरास गांव निवासी भोलेनाथ (लगभग 30 वर्ष) के रूप में हुई है। वह गांव में अपनी मां के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि भोलेनाथ पिछले कुछ समय से मानसिक अवसाद में था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के साथ एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। रोजा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि शव का प...