रुद्रपुर, जून 13 -- जेठानी के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने देवरानी और उसके मायके वालों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जबकि देवरानी की तहरीर पर पुलिस ने जेठानी और उसके परिवार के खिलाफ दो दिन पूर्व केस दर्ज किया था। रूपरानी पत्नी मक्खन सिंह निवासी बंडिया भट्टा ने पुलिसा को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीती 4 जून को उसके पति काम पर गए थे। वह घर में अकेली थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाली उसकी देवरानी दर्शना रानी पत्नी सुरजीत सिंह उसे और उसके परिवार वालों को गाली देने लगी। उसके विरोध करने पर दर्शना ने अपनी बहन सपना, दीपा, बहनोई विनोद सनवाल, बहनोई के पुत्र हैप्पी, तरनजीत पुत्र अजीत सिंह, अजीत सिंह पुत्र संतोख आदि को बुला लिया। आरोपियों ने लाठी डंडों और ईंट पत्थरों से उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.