रुद्रपुर, जून 21 -- रुद्रपुर। देवभूमि व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह ने शनिवार को किच्छा की कार्यकारी नगर कार्यकारिणी का गठन किया। उन्होंने अध्यक्ष पद पर विजय अरोरा, कार्यकारी अध्यक्ष पद पर जगरूप सिंह गोल्डी, महामंत्री पद पर नितिन फुटेला, कोषाध्यक्ष पद पर अंकुर अग्रवाल के नाम का ऐलान किया। रुद्रपुर के मेयर व देवभूमि व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष विकास शर्मा ने नई कार्यकारिणी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा कि किच्छा की नई कार्यकारिणी व्यापक सदस्यता अभियान चलाकर व्यापारियों को जोड़ने का काम करेगी। संगठन से जुड़ने वाले व्यापारियों को सदस्यता प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। इसके बाद चुनाव के माध्यम से नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। कहा कि नई कार्यकारिणी किच्छा के व्यापारियों की आवाज बनेगी। इस दौरान प्रदेश महामंत्री नर...