रुद्रपुर, मई 4 -- सितारगंज, संवाददाता। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल और देवभूमि व्यापार मंडल के संयुक्त आह्वान के बाद सितारगंज के समस्त व्यापारियों ने रविवार सुबह नौ बजे से 10 बजे तक एक घंटा अपने प्रतिष्ठान बंद रख मुख्य चौराहे पर दो मिनट का मौन रखा। देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेश तनेजा नीटू भाई को श्रद्धांजलि अर्पित की। देवभूमि व्यापार मंडल के जिला महामंत्री महेश मित्तल ने कहा कि नीटू ने एक सफल अध्यक्ष की भूमिका को हमेशा निभाया। व्यापारी हितों के संघर्ष और समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहना उनकी कुशलता को दर्शाता था। वो आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके योगदान को व्यापारी वर्ग हमेशा याद रखेगा। यहां जिला उपाध्यक्ष राजेश जिंदल, अध्यक्ष सोनू गर्ग, संदीप गुप्ता, दीपेंद्र सिंघल, राकेश मित्तल, कशिश अरोरा, सुभाष बजाज, भीम सेन गर्ग, मांगेराम गर...