देहरादून, फरवरी 14 -- देवभूमि युवा संगठन 16 फरवरी को वसंत महोत्सव के दूसरे संस्करण का आयोजन कर रहा है। कार्यक्रम देहरादून के टिहरी नगर स्थित आजाद मैदान में होगा। इसमें लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी की मौजूदगी में लोकसंस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। संगठन के अध्यक्ष आशीष नौटियाल ने बताया कि दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक कला प्रतियोगिता होगी। जबकि शाम पांच बजे से रात नौ बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मेयर सौरभ थपलियाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। इस मौके पर लोक संस्कृति के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही संगीता ढौंडियाल और किशन महिपाल लोकगीतों की प्रस्तुति देंगे। उन्होंने बताया कि यह वसंत महोत्सव का दूसरा संस्करण है और इसमें लोकसंस्कृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.