हरिद्वार, फरवरी 5 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड में शिक्षा के नाम पर किसी भी तरह का षड्यंत्र बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यहां कुछ लोगों ने अवैध मदरसों की आड़ में बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया है। देवभूमि में शिक्षा राष्ट्र निर्माण का माध्यम बनेगी, न कि कट्टरता का औजार। गुरुवार को गुरुदेव समाधि मंदिर के मूर्ति स्थापना समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का अभूतपूर्व सांस्कृतिक उत्थान हो रहा है। आधुनिकता के संतुलित समावेश के साथ सनातन संस्कृति का वैभव पुनर्जीवित हो रहा है। भारत पुनः विश्वगुरु बनने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने आगे कहा कि जुलाई से उत्तराखंड मदरसा बोर्ड को समाप्त कर दिया जाएगा। इसकी जगह उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण काम करेगा। उन्होंने...