रुद्रपुर, मई 3 -- सितारगंज। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेश तनेजा नीटू का शनिवार को निधन हो गया। वे 50 वर्ष के थे। कुछ समय से गम्भीर रोग से ग्रस्त थे। इन दिनों हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती थे। सुरेश तनेजा के निधन की सूचना मिलने ही सितारगंज के व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। समाचार सुनते ही हर कोई हतप्रभ रह गया। सुरेश तनेजा के एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...