रुद्रपुर, मई 3 -- सितारगंज। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेश तनेजा नीटू का शनिवार को निधन हो गया। वह 50 वर्ष के थे। कुछ समय से गम्भीर रोग से ग्रसित थे। इन दिनों हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन की सूचना मिलने ही सितारगंज के व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार शाम मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। सुरेश तनेजा विभिन्न सामाजिक संगठनों के अलावा भाजपा से जुड़े थे। वह सब्जी आढ़त का काम करते थे। सुरेश तनेजा के एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं, जो पढ़ाई कर रहे हैं। उनके निधन पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, भाजपा, पंजाबी महासभा, अग्रवाल महासभा, देवभूमि व्यापार मंडल, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल, भारत विकास परिषद, राइस मिल एसोसिएशन, किराना एसोसिएशन, मेडिकल एसोसिएशन, फल सब्जी एसोसिएशन की ओर से शोक व्यक्त किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.