नैनीताल, मार्च 24 -- नैनीताल। कुमाऊं विवि के वाणिज्य विभाग में चल रहे देवभूमि उद्यमिता योजना के 12 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम के सातवें दिन सोमवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता यामिनी जोशी ने रूरल बिजनेस इनक्यूबेटर समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने होम स्टे, स्टार्टअप उत्तराखंड, पीएमजीपी और पीएमएफएमई जैसी योजनाओं की पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया के बारे में बताया। इसके साथ ही, उन्होंने उद्यम के लिए लोगो डिजाइन करने का प्रशिक्षण भी दिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने अपने-अपने उद्यम के लोगो तैयार कर प्रदर्शित किया। यहां नोडल अधिकारी डॉ. विजय कुमार, प्रोजेक्ट ऑफिसर अभिषेक नंदन आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.