सहारनपुर, अगस्त 7 -- देवबंद समाजवादी पार्टी द्वारा प्रदेश के सभी जनपदों के क्षेत्रों में आयोजित पीडीए कार्यक्रमों का देवबंद में भी विभिन्न स्थानों पर किया। इस दौरान सपा नेताओं ने केंद्र और प्रदेश की सरकार पर निशाना लगाते हुए खासी भड़ास निकाली। वक्ताओं ने अनुसूचित समाज, पिछड़ा व अल्पसंख्यक के उत्थान के लिए अखिलेश यादव को 2027 में उप्र. का सीएम बनाने का आह्वान किया। दुगचाड़ी में गांव आयोजित कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री एमएलसी किरण पाल कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को हरा कर सपा मुखिया अखिलेश यादव को प्रदेश का सीएम बनाने का काम करेगी। सपा जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद, विधायक उमर अली, पूर्व विधायक मनोज चौधरी, और पूर्व राज्यमंत्री मांगेराम कश्यप ने भी संबोधित किया। इस ...