टिहरी, सितम्बर 16 -- भारी बारिश के बाद बस अड्डे के ऊपर छह से अधिक मकानों में दरारें आने के बाद प्रशासन ने जान-माल का खतरा देखते हुये यहां रहने वाले परिवारों को शिफ्ट करना शुरू कर दिया है। यहां एनएच के सुरक्षा के तौर पर लगाए गऐ पुश्ते के लगातार धंसने ने स्थिति लगातार भयावह बन रही है। क्षेत्र में बीती रात भी भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने से यहां बस अड्डे के ऊपर दोबारा भारी भूधंसाव हुआ। इससे यहां स्थित करीब छह घरों में दरारें आ गयी। इससे मकान मालिकों सहित यहां रहने वाले किरायेदारों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत घरों की छोड़ दिया। वहीं मंगलवार को तहसीलदार देवप्रयाग डॉ प्रदीप कंदारी, ब्लॉक प्रमुख विनोद बिष्ट, बीडीओ जीपी डोभाल सहित एनएच की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सभी से खतरे को देखते घरों को खाली करने को कहा। तहसीलदार ने इन मकानों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.