टिहरी, मई 27 -- उत्तराखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को समर्पित एक ऐतिहासिक पल में यहां मूल निवास भू-कानून संघर्ष समिति ने देवप्रयाग के पावन संगम स्थल पर अपने नए प्रतीक चिन्ह (लोगो) का भव्य अनावरण किया। उत्तराखंड की समृद्ध विरासत, भौगोलिक विविधता और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करते लोगो में केदारनाथ धाम की पवित्र छवि को शामिल किया गया है। जो राज्य की आध्यात्मिक आधारशिला को दर्शाता है। इसमें राज्य के भौगोलिक स्वरूप को दर्शाया गया है, जो किसी एक क्षेत्र या समुदाय तक सीमित नहीं, बल्कि सम्पूर्ण उत्तराखंड की एकता को प्रस्तुत करता है। विभिन्न रंगों का उपयोग राज्य की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विविधता और समिति के मूल उद्देश्यों के अनुरूप किया गया है। इस अवसर पर समिति सयोजक लुशन टोडरिया व अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि, यह लोगो उत्तराखंड के मूल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.