टिहरी, अक्टूबर 2 -- विजय दशमी पर्व भगवान रघुनाथ की तप स्थली देवप्रयाग में श्रद्धा भक्ति से मनाया गया। इस अवसर पर परम्परानुसार भगवान की उत्सव मूर्ति मन्दिर प्रांगण स्थित प्राचीन पत्थर की छत्री में श्रद्धालु के दर्शन पूजन को रखी गयी। विजया दशमी पर श्री रघुनाथ मन्दिर में बोई गयी हरियाली को निकाला गया। यह हरियाली सभी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद के तौर पर वितरित की जाती है। वहीं तीर्थ पुरोहित समाज ने घरों से हरियाली लाकर भगवान की उत्सव मूर्ति को सुख समृद्धि की कामना के साथ समर्पित की। पुजारी पं समीर पंचपुरी ने सभी पुजायें संपन्न कराई। भगवान रघुनाथ की दशानन रावण पर विजय के उपलक्ष्य में यहां उत्सव मूर्ति की विशेष आरती भी की गयी। वहीं सिद्ध पीठ चंद्रबदनी में निकट वर्ती गांवों से श्रद्धालुओं की लाई गयी जौ से उगी हरियाली को मुख्य पुजारी पं शिवप्रसाद भट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.