टिहरी, नवम्बर 16 -- देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अत्यंत दुर्गम गांव टोला सड़क से जुड़ गया है। गांव में पहली बार वाहन लेकर पहुंचे लोगों का ग्रामीणों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। आजादी के बाद से डागर पट्टी का टोला गांव सड़क सुविधा से वंचित होने से अनेक मुश्किलों से घिरा था। वर्षों से ग्रामीण यहां सड़क की मांग करते आ रहे थे। चार वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से ग्राम पंचायत टोला का एक गांव राडागाड़ सड़क से जुड़ गया था, लेकिन दो गांव ग्वाड व टोला सड़क से वंचित ही बने थे। मुख्यमंत्री धामी ने राडागाड़ से टोला के लिए 5 किमी सड़क की स्वीकृत की। जिसके बाद जनवरी 2023 को विधायक विनोद कंडारी ने इसका शिलान्यास किया। जिसमें डेढ़ वर्ष पूर्व ग्वाड़ व और अब टोला गांव भी सड़क सुविधा से जुड़ गया है। रविवार को पहली बार टोला गांव में वाहन लेकर पहुंचे वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.