मेरठ, अप्रैल 7 -- रविवार को बैसाखी की खुशी में सिख समाज ने दिल्ली रोड भाई जोगा सिंह देवपुरी से नगर कीर्तन निकाला। पंज प्यारों ने नगर कीर्तन की अगुवाई की। इसमें खालसायी नगाड़ा बजाया जा रहा था, जो आकर्षण का केंद्र रहा। गतका पार्टी ने करतब दिखाते हुए शस्त्र विद्या का प्रदर्शन किया। कीर्तन में चल रहे जत्थों ने कीर्तन किया। निष्काम कीर्तनी जत्था शबद गायन करते हुए चल रहा था। नगर कीर्तन भाई जोगा सिंह देवपुरी से शुरू होकर केसर गंज चौकी, महताब सिनेमा, सदर माता सीता गुरुद्वारे से होते हुए सदर बाजार, सदर घंटाघर, आबूलेन, बेगमपुल, खुनी पुल से होते हुए थापरनगर गुरु सिंह सभा गुरुद्वारे पर समाप्त हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.