आरा, अगस्त 18 -- बिहिया। निज संवाददाता प्रखंड के यादोपुर में स्व. देवनाथ सिंह स्मृति संस्थान की ओर से 27वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई और उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने श्री सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान फुटबॉल मैच में बिहार ने झारखंड को 2-1 से पराजित किया। दोनों टीमों में युगांडा, लाइबेरिया और घाना से आए विदेशी खिलाड़ियों की भागीदारी ने दर्शकों में उत्साह बना रहा। मौके पर भोजपुर जिला परिषद अध्यक्ष आशा देवी, डीआरडीए डायरेक्टर एनईपी लोकप्रकाश और राकेश विशेश्वर ओझा, विकास कुमार सिंह सहित कई थे। --- बिहिया में सांस्कृतिक कार्यक्रम बिहिया। नगर स्थित कन्या मध्य विद्यालय बिहिया में स्वतंत्रता दिवस पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक...