महाराजगंज, अक्टूबर 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति के तत्वावधान में लक्ष्मीपुर क्षेत्र में स्थित गौतम बुद्ध का ननिहाल प्राचीन बौद्ध स्थल देवदह के टीले पर तीन दिवसीय बौद्ध सम्मेलन का शुभारम्भ हुआ। बौद्ध स्थल देवदह बुद्धम शरणं गच्छामि से गूंजा उठा। बौद्ध सम्मेलन के पहले दिन भंते अमित प्रिय कपिलवस्तु ने कहा कि बौद्ध धर्म मानवता, त्याग का संदेश देता है। हर भारतीयों को गर्व होना चाहिए कि पूरे विश्व को मानवता का संदेश देने वाले गौतम बुद्ध की धरती पर हम रहते हैं। भंते अमित प्रिय कपिलवस्तु ने कुल 25 लोगों को दीक्षा देकर प्रवज्जित किये। सभी को बौद्ध धर्म के त्रिशरण, पंचशील, आष्टांगिक मार्ग आदि की विस्तृत जानकारी दिया गया। उन्होंने कहा कि बौद्ध धर्म तर्क पर आधारित एक वैज्ञानिक धर्म है। इसमें आडम्बर का कोई स्थान नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.