एटा, मई 17 -- मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने अलीगंज तहसील क्षेत्र के गांव देवतरा में छेना बनाने वालों के यहां छापामार कार्रवाई की। जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला में भेजा जा रहा है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके त्रिपाठी ने बताया कि एडीएम प्रशासन की ओर से अलीगंज के देवतरा गांव में छेना बनाने की फैक्ट्री संचालित होने संबंधित शिकायती पत्र दिया गया। शनिवार को देवतरा में छेना बनाने वाले शिवसिंह और मुनीष कुमार के यहां छापामार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान दोनों जगह से एक-एक छेना का सैंपल जांच के लिए लिया गया है। इसको जांच के लिए लखनऊ भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि गांव बड़े पैमाने पर अवैध रूप से मिठाई बनाने की शिकायत की गई। उन्होंने बताया कि एक स्थान से 50 किलो और दूसरे के यहां से 250 किलोग्राम छेना बने ...