सिमडेगा, मार्च 21 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सदर थाना की पुलिस ने साईबर ठगी के तीन आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। शुक्रवार को एसडीपीओ बैजु उरांव और डीएसपी रणवीर सिंह ने संयुक्त रुप से प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी। डीएसपी रणवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार साईबर ठग रतन दास, बास्की दास और जितेंद्र दास देवघर के रहने वाले है। उन्होंने बताया कि झारखंड पुलिस के प्रतिबिंब पोर्टल में साईबर ठग का मोबाईल नम्बर दर्ज था और ठगो का मोबाईल का लोकेशन सिमडेगा बता रहा था। उन्होंने बताया कि इंस्पेक्टर भिखारी राम के नेतृत्व में टीम का गठन करते हुए साईबर ठगो को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के क्रम में भटटीटोली स्थित मो जैद आलम के घर से तीनो ठगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार ठगो के पास से छह मोबाईल और चार सिम बरामद किया गया...