देवघर, जुलाई 2 -- देवघर, प्रतिनिधि। देवघर में साइबर ठगों की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को तीन अलग-अलग घटनाओं में साइबर ठगों ने 1 लाख 66 हजार रुपए की ठगी कर ली। ठगों के शिकार तीनों पीड़ित साइबर थाना पहुंचे और अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। तीनों घटनाएं अलग-अलग तरीकों से अंजाम दी गई, जिससे साफ है कि साइबर अपराधी अब नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। बैंक अधिकारी बन 74 हजार रुपए उड़ा लिए :- सत्संग नगर में एक किराए के मकान में रह रहे पश्चिम बंगाल निवासी संजय चक्रवर्ती साइबर ठगी का शिकार बने। बताया कि शुक्रवार रात लगभग 11 बजे अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताया और झांसा देकर महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कर ली। उस दौरान उनके खाते से 74 हजार रुपए अज्ञात खाते में ट्रांसफर हो गए। सोने की तैयारी के कारण रात मै...