नई दिल्ली, मार्च 16 -- झारखंड में भीषण आग की घटना सामने आई है। यहां देवघर जिले के जसीडीह-चकाई मुख्य पथ पर अवस्थित अस्थाई बस पड़ाव के पास शुक्रवार देर रात भीषण आग लग जाने से दर्जन भर से ज्यादा अस्थाई दुकानें जलकर खाक हो गई। आग से लाखों की संपत्ति भी जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि झोपड़ी की शक्ल में बने होटल और दुकानों में रखे गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी भयानक थी कि दुकान संचालक, परिवारजन और कर्मियों को जान बचाकर भागना पड़ा। बताया जाता है कि होली पर्व के कारण बाजार बंद था, जिससे किसी तरह की जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन दुकानदारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अहले सुबह जब दुकानदार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.