लातेहार, जुलाई 9 -- लातेहार, प्रतिनिधि। पवित्र श्रावण माह में कांवरियों की सेवा के लिए आलोक मोहन सेवा स्मृति आश्रम के सेवादार व स्वयंसेवक मंगलवार को बाबाधाम देवघर के लिए रवाना हुए। स्थानीय विधायक प्रकाश राम और एसपी कुमार गौरव ने सेवादारों को भगवा ध्वजा दिखा कर रवाना किया। मौके पर संतोष मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण किया। पूरा वातावरण हर हर महादेव और बोल बम के नारों से गुंजायनमान हो गया। मौके पर संबोधित करते हुए विधायक प्रकाश राम ने आलोक मोहन सेवा स्मृति आश्रम के संस्थापक रामनाथ अग्रवाल व संयोजक श्याम किशोर अग्रवाल के इस पुनित कार्य की प्रशंसा की। उन्होने कहा कि कावंरियों की सेवा में रामनाथ अग्रवाल व उनके परिवार के सभी सदस्य जिस मनोयोग से लगे रहते हैं, उसका पुण्य प्रताप लातेहार वासियों को भी मिलता है। एसपी श्री गौरव ने भी अपनी शुभकामनायें द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.