गिरडीह, फरवरी 11 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय पुलिस ने सोमवार को देवघर में एक व्यक्ति को धक्का मारकर भाग रहे वाहन को धर - दबोचा। हालांकि वाहन चालक और घायल व्यक्ति के साथ आपसी समझौता करके मामले को सलटा दिया गया। जानकारी के अनुसार राजेश बलियाशीष अपनी मारुति (जेएच 01 डी टी 8228) से अपने चालक के साथ गिरिडीह देवघर मुख्य मार्ग से देवघर जा रहे थे। इसी क्रम में भिखरीबाद के पास के उनके वाहन के धक्के से एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद चालक ग्रामीणों के डर से वाहन को लेकर भागने लगा। भागने के क्रम में उक्त वाहन ने दूसरे वाहन को भी ठोकर मार दिया। उक्त वाहन डाक-बंगला से फुलजोरी घाटकुल गांडेय होते हुए गिरिडीह की और भाग रहा था। इसी क्रम में ग्रामीणों की सहयोग से गांडेय पुलिस ने वाहन को गांडेय थाना के पास पकड़ लिया। पुलिस ने वाहन को पकड़कर थाना ले आई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.