देवघर, मई 4 -- जसीडीह। पूर्वी रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए के देवघर-गोड्डा ट्रेन नंबर- 03146/03145 एवं देवघर-भागलपुर ट्रेन नंबर- 03147/03148 मेमू स्पेशल ट्रेनों के संचालन को 9 मई 2025 तक बढ़ाने की घोषणा की है। देवघर-गोड्डा मेमू स्पेशल ट्रेन दुमका और हंसडीहा होते हुए चलेगी। ट्रेन सुबह 5 बजे देवघर से रवाना होकर 8 बजे गोड्डा पहुंचेगी। वापसी में गोड्डा से 8:15 बजे प्रस्थान कर 11:15 बजे देवघर लौटेगी। इस ट्रेन का ठहराव मोहनपुर, घोरमारा, बासुकीनाथ, दुमका, बारापलासी, नोनीहाट, हंसडीहा और प्रयाहाट स्टेशनों पर रहेगा। वहीं देवघर-भागलपुर मेमू स्पेशल ट्रेन दोपहर 11:30 बजे देवघर से रवाना होकर 14:50 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 15:30 बजे भागलपुर से चलकर शाम 19:30 बजे देवघर पहुंचेगी। यह ट्रेन चांदन, कटोरिया, करझौंसा, बांका, मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.