देवघर, नवम्बर 3 -- देवघर। रांची में आयोजित 8 वीं झारखंड राज्य स्तरीय सेपकटकरा सब जूनियर चैंपियनशिप में देवघर बालिकाओं की टीम ने झारखंड चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबला में रांची को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। देवघर जिला सेपकटकरा संघ के अध्यक्ष आशीष झा ने बताया कि देवघर से कुल 7 बालिका खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय सेपकटकरा सब जूनियर चैंपियनशिप में भाग लिया था। जिसमें 4 बालिका खिलाड़ियों में निकिता सोरेन, ललिता हांसदा, देप्रिया और निशा का चयन सब जूनियर नेशनल के लिए हो गया है। वहीं देवघर की दो खिलाड़ी रक्षा और रति को रिजर्व में रखा गया है। उन्होंने कहा कि देवघर के खिलाड़ी लगातार मेडल लाकर देवघर को गौरवान्वित महसूस करा रहे हैं। जिले के खिलाड़ी काफी मेहनत कर रहे हैं और जिला में खेल का माहौल शानदार बना हुआ है। उन्होंने कहा कि 8 वीं झारखंड राज्य...