मुंगेर, सितम्बर 2 -- संग्रामपुर,एक संवाददाता। देवघर पैदल जा रहा दरभंगा का एक कांवरिया कुमरसार के समीप बेहोश होकर गिर पड़ा। साथी कांवरिये उसे समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, संग्रामपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक कावंरिया दरभंगा जिला के बैहरा थानाक्षेत्र अन्तर्गत नवादा गांव का देवव्रत कृष्ण पिता इंद्रकांत झा था। वह अपने 15 साथियों के साथ पैदल देवघर पूजा करने जा रहे थे। उनके साथी कृष्णकांत झा एवं संतोष यादव ने बताया कि हम सभी सोमवार की सुबह 7 बजे सुल्तानगंज से जलभर देवघर जा रहे थे। कुमरसार के नजदीक शाम करीब साढ़े चार बजे देवव्रत कृष्ण गिर पड़े और बेहोश हो गये। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हमलोग शव लेकर वापस दरभंगा लौट जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.