देवघर, सितम्बर 21 -- देवघर, प्रतिनिधि देवघर-दुमका मुख्य मार्ग पर फोरलेन सड़क निर्माण के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। घटना शनिवार रात लगभग 9 बजे के आसपास बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मोहनपुर थाना क्षेत्र के हिंडोलावरन गांव के पास घटना उस वक्त हुई, जब मजदूर ओवरब्रिज निर्माण कार्य में लगा हुआ था। काम के दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बिहार के जमुई जिला निवासी आशीष कुमार उम्र लगभग 45 वर्ष के रूप में की गई है, जो निर्माण कार्य में यहां मजदूरी कर रहा था। उधर साथी मजदूरों को मौत की जानकारी जैसे ही हुई, शव अस्पताल में छोड़कर मौके से फरार हो गए। डॉक्टर ने घटना की सूचना ...