बोकारो, अप्रैल 30 -- बोकारो जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में मंगलवार को जेएससीए अंतर जिला बालिका अंडर 15 (टी -20) क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को मैच खेला गया। सेक्टर 3 स्थित ट्रेनीज हॉस्टल ग्राउंड में खेले गए मैच में देवघर की टीम ने गुमला की टीम को पांच विकेट से पराजित कर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुमला की टीम 15.5 ओवर में मात्र 23 रनों पर सिमट गई। टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई अंकों में नहीं पहुंच पाया। गेंदबाजी में देवघर की ओर से जेनिफर ने दो रन देकर तीन विकेट लिए। जबकि जयमाला कुमारी व पिंकी कुमारी को दो-दो सफलता मिली। अवनि कुमारी व सुनिता कुमारी को एक-एक विकेट से संतोष करना पड़ा। जवाबी पारी खेलते हुए देवघर की टीम ने जीत के लिए जरूरी 24 रन 7.1 ओवर में पांच विकेट खोकर बना लिए। गेंदबाजी में गुमला की ओर से संजना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.