देवघर, अगस्त 6 -- देवघर,प्रतिनिधि। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व भारत के सांसद रह चुके दिशोम गुरु शिबू सोरेन के आकस्मिक निधन के उपरांत बुधवार को देवघर कॉलेज देवघर में भौतिकी विभाग के प्रशाल में शोक सभा एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में देवघर कॉलेज के प्राचार्य डॉ.अखिलेश कुमार ने जन्म और मृत्यु को एक सहज और स्वाभाविक नैसर्गिक प्रक्रिया बताते हुए कहा कि दिशोम गुरु समाज के अंतस से जुड़े थे। झारखंड प्रांत का पर्याय बन चुके थे। उनका हमारे बीच से मृत्यु को प्राप्त होना एक अपूरणीय क्षति है। गणित विभाग के अध्यक्ष डॉ.एसएन सिंह ने कहा कि झारखंड ने एक संघर्षशील वैसे योद्धा और महानायक को खो दिया है, जिनके कारण झारखंड प्रांत अस्तित्व में आया। दर्शनशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ.महेश कुमार सिंह ने दिशोम शब्द पर प्रकाश डालत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.