मुजफ्फरपुर, जनवरी 5 -- औराई। सीतामढ़ी से देवघर के लिए चला श्रद्धालुओं का जत्था सोमवार को औराई पहुंचा। भैरव स्थान मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार को जत्था के आगे के लिए प्रस्थान करेगा। ठंड पर लोगों का उत्साह भारी था। जत्था में शामिल दीनानाथ राय ने बताया कि 31 वर्षों से लगातार बसंत पंचमी के दिन बाबा का जलाभिषेक करते आ रहे हैं। करीब 300 से ऊपर लोगों का जत्था है। इसमें महिलाएं भी हैं। रामदेव राय, देव कुमार साह, आशा देवी ने बताया कि सीतामढ़ी से देवघर तक पैदल करीब 300 किलोमीटर चलना पड़ता है। बाबा भोलेनाथ की भक्ति करने से सभी दुःख समाप्त हो जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...