देवघर, जुलाई 16 -- देवघर, प्रतिनिधि जिला पुलिस बल के लिए गर्व का क्षण है, यहां के तीन पुलिस अधिकारियों को राज्य स्तर पर सम्मानित किए जाने के लिए नामित किया गया है। झारखंड सरकार द्वारा राज्यपाल और झारखंड पुलिस पदक से सम्मानित किए जाने वाले इन अधिकारियों में सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) श्याम कुमार, पुलिस निरीक्षक (इंस्पेक्टर) दीपक कुमार और महिला हवालदार सरिता कुमारी शामिल हैं। एएसआई श्याम कुमार को उनकी विशिष्ट और दीर्घकालिक सेवा के लिए झारखंड राज्यपाल पदक से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने अपनी सेवा के दौरान न केवल अनुशासन का पालन किया, बल्कि आपराधिक घटनाओं पर काबू पाने में सूझबूझ और तत्परता का परिचय दिया। उनकी कार्यशैली और कर्तव्यनिष्ठा हमेशा से सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों के लिए प्रेरणा रही है। यह पदक उनकी मेहनत, लगन और जनसेवा के प्रति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.