रांची, मई 13 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य के जेलों में क्षमता से अधिक कैदियों की संख्या बढ़ने के कारण इसका विस्तार किया जाना है। राज्य सरकार ने इसके लिए देवघर में केंद्रीय कारा के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण को मंजूरी दी है। इसके साथ-साथ चार जिला पाकुड़, गोड्डा, लातेहार व चतरा के लिए भी जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। जमीन अधिग्रहण के बाद जेलों में अतिरिक्त वार्ड का निर्माण भी किया जाएगा, ताकि कैदियों को आसानी से जेलों में समायोजित किया जा सके। राज्य सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने जेलों के भूमि अधिग्रहण समेत अन्य कार्यों के लिए 120 करोड़ की राशि की मंजूरी दी है। अत्याधुनिक होंगे राज्य के जेल राज्य के जेलों में कैदियों की मॉनिटरिंग के लिए अत्याधुनिक तकनीकों का भी इस्तेमाल किया जाएगा। राज्य के सभी केंद्रीय, मंडल व उपकाराओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.