रांची, सितम्बर 5 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के देवघर स्थित राजकीय मध्य विद्यालय विवेकानंद की शिक्षिका श्वेता शर्मा को शुक्रवार को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। सम्मान स्वरूप उन्हें 50 हजार की राशि, चांदी का मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। वहीं, राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए राज्य से अनुशंसित चतरा के अपग्रेडेड प्लस टू उच्च हाई स्कूल दोआरी, गिधौर के शिक्षक मनोज कुमार चौबे और रामगढ़ के मांडू स्थित पीएमश्री अपग्रेडेड हाईस्कूल, मनुआ के शिक्षक सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता को झारखंड सरकार ने राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। इन्हें पुरस्कार के रूप में 25-25 हजार रुपये, शॉल, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.