देवघर, सितम्बर 6 -- देवघर। देवघर की श्वेता शर्मा को शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार दिया। विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित समारोह में श्वेता को पुरस्कार प्रदान किया गया। राष्ट्रपति के हाथों श्वेता को पुरस्कार के साथ योग्यता प्रमाण पत्र, 50 हजार रुपए नकद पुरस्कार और रजत पदक दिया गया। इस पुरस्कार के लिए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा झारखंड से एकमात्र श्वेता का चयन किया गया था। नगर के परमेश्वर दयाल रोड, बरमसिया निवासी श्वेता देवघर के राजकीय मध्य विद्यालय विवेकानंद, विलियम्स टाउन की शिक्षिका हैं। बताते चलें कि मंत्रालय की ओर से तीन चरणों वाली कठोर, पारदर्शी और ऑनलाइन चयन प्रक्रिया के माध्यम से चुने जानेवाले देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.