देवघर, मई 9 -- देवघर। देवघर एयरपोर्ट से गुरुवार को पहली बार एक दिन में बेंगलुरू के लिए दो इंडिगो विमानों ने उड़ान भरी। इंडिगो फ्लाइट 6 ई 535 मुंबई से देवघर में लैंड करने के बाद फ्लाइट ने बेंगलुरू के लिए उड़ान भरी। पहली फ्लाइट में 135 यात्री सवार रहे। वहीं बेंगलुरू के लिए देवघर से नियमित उड़ान भरने वाली इंडिगो की विमान जो गुरुवार को दूसरी विमान बनी में 168 यात्रियों ने यात्रा की। यात्रियों की संख्या की पुष्टि इंडिगो के मैनेजर प्रवीण कुमार ने की है। बताते चलें कि देवघर से बेंगलुरु के लिए सीधी और कनेक्टिंग फ्लाइट्स उपलब्ध हैं। इन उड़ानों का संचालन मुख्य रूप से इंडिगो एयरलाइन द्वारा किया जा रहा है। देवघर और बेंगलुरु के बीच की हवाई दूरी लगभग 1,597 किलोमीटर है। देवघर से बेंगलुरु की यात्रा 2 घंटे 35 मिनट की होती है। देवघर एयरपोर्ट से 1 जून 2024 ...