देवघर, सितम्बर 29 -- भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी सोमवार को दिल्ली से देवघर हवाई मार्ग के माध्यम से आए। देवघर एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा नेता पंकज सिंह भदोरिया, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष संतोष पासवान, जिला मंत्री जूनियर बाबूलाल मरांडी, सह कार्यालय मंत्री अमनदीप कुमार, सीताराम यादव, बम शंकर दुबे सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर किया। मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सभी कार्यकर्ताओं को दुर्गा पूजा की बधाई देते हुए कहा की मां दुर्गा सभी कार्यकर्ताओं को इतनी शक्ति दें कि संगठन के कार्य में मजबूती से सभी लगे रहें। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रास्ते पर चलकर...