देवघर, दिसम्बर 11 -- देवघर। इंडिगो की हाल में उड़ानें रद्द होने की घटना का देवघर हवाई अड्डे के संचालन पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ा है। हवाई अड्डे की सभी सेवाएं पूर्ववत एवं पूर्ण रूप से कार्यरत हैं। देवघर एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से जानकारी दी गयी है कि गत 4 से 10 दिसंबर के बीच, कुल 27 निर्धारित उड़ानों में केवल 9 उड़ानें रद्द हुईं। यह भी जानकारी दी गयी कि उक्त अवधि में कुल 5297 यात्रियों ने देवघर हवाई अड्डे से यात्रा की। यह भी बताया गया है कि वर्तमान समय में देवघर एयरपोर्ट से केवल एक उड़ान रद्द है। उसके भी 12 दिसंबर तक पुनः प्रारंभ होने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त, सभी अन्य उड़ानें निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित हो रही हैं। देवघर एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से जानकारी दी गयी है कि देशभर में विभिन्न स्थानों पर हो रही उड़ानों की बार-बार रद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.