देवघर, अप्रैल 8 -- देवघर, प्रतिनिधि नगर के बावन बीघा अवस्थित एक घर में सोमवार को 17 वर्षीय किशोर का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फांसी के फंदे से किशोर का शव उतारकर उपस्थित लोगों के समक्ष पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के मुराडे थाना अंतर्गत रघु पोखर गांव निवासी सीमंतो माल के रूप में की गई है। मृतक के दोस्त सागर माल ने बताया कि सीमंतो दो महीने पहले अपने घर से देवघर आया था। यहां किराए के मकान में रहकर मजदूरी कर रहा था। बताया कि चार दिन पहले उसकी मोबाइल चोरी हो गई थी, उसके बाद वह अपने परिवार और दोस्तों से संपर्क नहीं कर पा रहा था। सोमवार सुबह आसपास के लोग अपने-अपने काम पर चले गए थे। लेकिन उसने काम पर जाने से इंकार कर दिया। वह घर पर खाना खाकर आराम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.