औरंगाबाद, जनवरी 8 -- राम शरण यादव कॉलेज, देवकुंड में गुरुवार को गोह के पूर्व विधायक स्व. राम यादव की 83वीं जयंती समारोह पूर्वक कॉलेज सचिव ई. रणविजय कुमार की अध्यक्षता में मनाई गई। लोगों ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर बारी-बारी से माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। डिग्री कॉलेज की प्राचार्या ममता कुमारी ने सभी अतिथियों को अंग-वस्त्र से सम्मानित किया। रिटायर्ड हेडमास्टर राम एकबाल सिंह ने संचालन किया। गोह विधायक अमरेंद्र कुशवाहा ने उनकी जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतकर जब सदन में पहुंचे और गोह विधानसभा से जीतने की बात साझा की तो राम शरण बाबू का इलाका बताया गया। यह सुन कर गर्व महसूस हुआ। लोगों की मांग पर अगले वित्त वर्ष में कॉलेज की घेराबंदी करा दी जाएगी और जो भी समस्या होगी, उसका भी निदान होगा। बालिका कॉलेज स्थापना करने क...