औरंगाबाद, मई 16 -- दाउदनगर अनुमंडल अंतर्गत देवकुंड में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना का रास्ता अब साफ हो गया है। बिहार सरकार ने मंगलवार को मंत्रिपरिषद की बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। विद्यालय निर्माण हेतु चार एकड़ भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। इस महत्वपूर्ण निर्णय से क्षेत्र के शैक्षणिक विकास को नई गति मिलेगी और हजारों विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर प्राप्त होगा। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष विकास कुशवाहा ने इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा को बधाई दी है। उन्होंने इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक मील का पत्थर बताया और कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य की दिशा में मजबूती मिलेगी। आशा जताई कि व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.