कानपुर, अक्टूबर 28 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज सोमवार को श्री भीखा बाबा आश्रम सिद्धनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर के महामंडलेश्वर स्वामी अरूण चैतन्य पुरी महराज के साथ पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज में बच्चे 99.9 फीसदी मुस्लिम होते हैं। ऐसा ही क्रिश्चियन समाज में है। लेकिन हिन्दू समाज में ऐसा नहीं है। वे केवल सोशल मीडिया के लिए हैं। सड़क पर बुलाया जाए तो नहीं आते हैं। इसका कारण यह है कि हम अपने बच्चों को रामायण और गीता का ज्ञान नहीं दे पा रहे हैं। जब हम रामायण और गीता पढ़ेंगे तो हिन्दू होंगे। जिस इंसान को अपने धर्म के बारे में पता नहीं होता। उसका धर्म परिवर्तन कराना आसान हो जाता है। स्कूलों में रामायण और गीता पढ़ाना अनिवार्य होना चाहिए। मथुरा काशी की लड़ाई जारी है और बहुत शीघ्र ही सफल...