लखीमपुरखीरी, फरवरी 6 -- सनातन धर्म की गौरवशाली परंपरा उपनयन संस्कार को लेकर श्रीमती चंद्रकला आश्रम, संस्कृत विद्यापीठ में 6 फरवरी को सामूहिक उपनयन संस्कार महोत्सव किया जाएगा। यह आयोजन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महंत प्रमोद जी महाराज के तत्वावधान में संपन्न होगा। महोत्सव में आश्रम के बटुक ब्रह्मचारियों सहित समाज से आए बालक गुरु-दीक्षा लेकर यज्ञोपवीत धारण करेंगे। आयोजन को लेकर आश्रम परिसर में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। महंत प्रमोद जी महाराज ने बताया कि उपनयन संस्कार बालक के जीवन का वह महत्वपूर्ण मोड़ है, जहाँ से वह द्विज कहलाकर विद्या के प्रकाश की ओर अग्रसर होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.