किशनगंज, नवम्बर 2 -- ंकिशनगंज। एक संवाददाता देवउठनी एकादशी के अवसर पर किशनगंज शहर के प्रसिद्ध लक्ष्मी नारायण मंदिर में शनिवार को लक्ष्मी नारायण भगवान का भव्य दरबार सजाया गया था। इसके पहले पूजा-अर्चना एवं श्रृंगार किया गया। इसके बाद भगवान के दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी थी। एक सुबह से मंदिर में दर्शन एवं पूजन के लिए भक्तो की भीड़ जुटने लगी थी और देर शाम तक दर्शन के लिए भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। भगवान लक्ष्मी नारायण का श्रृंगार काफी आकर्षक लग रहा था। पूजा-अर्चना एवं श्रृंगार लक्ष्मी नारायण मंदिर के पुरोहित पंडित सूरजभान उपाध्याय के द्वारा किया गया था। पंडित सूरजभान उपाध्याय ने कहा कि भगवान का दर्शन का विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि पूरे कार्तिक मास में कार्तिक महात्म की कथा का आयोजन मंदिर परिसर में किया गया था, जो कार्तिक पूर्णिम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.